Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

मध्य प्रदेश

उत्तर प्रदेश में ‘विश्व भूषण सम्मान’ समारोह सम्पन्न, मध्य प्रदेश के कवि सुरेश सोनपुरे "अजनबी" और साक्षी जैन सम्मानित

Blog Image
1,215

लखनऊ। निहारिका साहित्य मंच और कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि) का वार्षिकोत्सव एवं ‘विश्व भूषण सम्मान’ समारोह उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में

उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम कैबिनेट मंत्री माननीय श्री अनिल राजभर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री महेंद्र सिंह भीष्म (रजिस्ट्रार, हाईकोर्ट), वरिष्ठ साहित्यकार/शायर सुल्तान शाकिर हाशमी, श्रीमती अमिता दुबे (प्रधान संपादक, यूपी हिंदी संस्थान, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया),

वरिष्ठ कवि मुकुल मोहन, डॉ. रीमा सिन्हा (संस्थापिका, निहारिका साहित्य मंच), अज़ीज़ सिद्धिकी (अध्यक्ष, प्रिंट मीडिया वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन) सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में देशभर से आए लगभग 150 कवि, लेखक, शायर, पत्रकार और समाजसेवियों को ‘विश्व भूषण सम्मान’ और अन्य विशिष्ट सम्मानों से नवाजा गया। मध्य प्रदेश के बीएचईएल भोपाल से सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कवि सुरेश सोनपुरे “अजनबी” तथा कालापीपल की साक्षी जैन को भी ‘विश्व भूषण सम्मान’ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गीता सक्सेना की वंदना प्रस्तुति से हुई। डॉ. रीमा सिन्हा और अज़ीज़ सिद्धिकी ने अतिथियों का स्वागत किया। वरिष्ठ कवि मुकुल मोहन और शाकिर हाशमी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। संचालन असीम काकोरवी ने प्रभावी अंदाज में किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post