Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

देश विदेश

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े जहाज को किया तबाह, 'समुद्री ड्रोन' से डेन्यूब नदी में हमला

Blog Image
902

29 अगस्त: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध और भी उग्र होता जा रहा है। रूस ने अब यूक्रेन पर हर एंगल से हमला तेज कर दिया है। डेन्यूब नदी के डेल्टा क्षेत्र में किए गए एक ड्रोन अटैक में रूस ने यूक्रेनी नौसेना के सबसे बड़े टोही जहाज ‘सिम्फेरोपोल’ को चंद सेकंड में ध्वस्त कर दिया। इस हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसने युद्ध की भयावहता को और उजागर कर दिया है।

सबसे बड़ा यूक्रेनी जहाज तबाह

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह हमला समुद्री ड्रोन के जरिए किया गया और जहाज पूरी तरह डूब गया। सिम्फेरोपोल को 2019 में लॉन्च किया गया था और 2021 में यूक्रेनी नौसेना में शामिल किया गया था। यह जहाज पिछले एक दशक में यूक्रेन द्वारा कमीशन किया गया सबसे बड़ा नौसैनिक जहाज था और ओडेसा क्षेत्र के पास ऑपरेशन में जुटा हुआ था।

जानमाल का नुकसान

यूक्रेनी अधिकारियों ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में एक चालक दल सदस्य की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। यह जहाज लगुना कैटेगरी का था और इसमें रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक, रडार और ऑप्टिकल निगरानी की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद थीं। यह जहाज विभिन्न प्रकार के टोही अभियानों के लिए बनाया गया था।

रूस-यूक्रेन युद्ध में नई रणनीति

रूसी न्यूज एजेंसी TASS के मुताबिक, यह पहली बार है जब किसी यूक्रेनी नौसैनिक जहाज को समुद्री ड्रोन द्वारा नष्ट किया गया है। वहीं, रूसी मीडिया RT की रिपोर्ट के अनुसार, रूस ने कीव में एक प्रमुख ड्रोन सुविधा को भी निशाना बनाया, जहां तुर्की के बेराकटार ड्रोन के उत्पादन की तैयारी हो रही थी।

अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जहां एक ओर शांति समझौते के लिए कोशिशें कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर रूस का हमला लगातार जारी है।
भारत में यूक्रेन के राजदूत ओलेक्सांद्र पोलिशचुक ने कहा है कि उनका देश किसी भी हाल में हार नहीं मानेगा और किसी भी क्षेत्र पर रूस का कब्जा स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने दावा किया कि रूस को भारत से व्यापार और सस्ते तेल से तो फायदा हुआ है, लेकिन पुतिन इस धन का इस्तेमाल सामाजिक कल्याण के लिए नहीं कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post